Jharsewa – झारखंड (आय, जाति, निवास) प्रमाणपत्र आवेदन और डाउनलोड करें

JharSewa Jharkhand सरकार की एक ऐसी वेबसाइट है। जिसके माध्यम से सरकार नागरिको को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करती है। यह सरकार का एक आसान तरीका है, जिससे लोगों को घर बैठे ऑनलाइन सरकारी सेवाएं जल्दी मिल जाती हैं। 

झारसेवा पोर्टल के द्वारा नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इससे नागरिको को सरकारी कार्यलायों के चक्र काटने से छुटकारा मिल जाता है और उनका कीमती समय बच जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं, JharSewa Jharkhand के बारे में पूरी जानकारी। 

झारसेवा पोर्टल के मुख्य बिंदु 

विवरण जानकारी 
पोर्टल का नामझारसेवा झारखंड
वेबसाइट का नाम https://jharsewa.jharkhand
पोर्टल का उद्देश्यझारखंड के नागरिको को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना 

झारसेवा में रजिस्ट्रेशन (Registration) करने की पूरी प्रक्रिया 

झारसेवा में प्रमाण पत्रों के आवेदन से पहले आपको Registration की प्रक्रिया को पूरा करना है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। 

  • झारसेवा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर  जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर आपको “अपना पंजीकरण कराएं” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

  •  क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

  • इस पेज पर आपको मांगी गई पूरी जानकारी भरनी है, जैसे- Full Name, Email Id, Mobile No. Password 
  • इसके बाद आपके पास एक OTP कोड आएगा। OTP कोड वेरिफाई करना है। 
  • इनको पूरा करने के बाद आपका झारसेवा में Registration पूरा हो जाएगा।
  • इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के बाद आपको झारसेवा में लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड  मिल जाएगा। 

JharSewa में लॉगिन (Login) करने का तरीका 

आपको झारसेवा में रजिस्ट्रेशन के बाद अब लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना है, जिसकी पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है- 

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना है। 
  • होम पेज पर मेन्यू वार में आपको “लॉगिन करें” के बटन पर क्लिक करना है। 

  • इसके बाद वँहा एक नया फार्म ओपन हो जाएगा। 

  • इस फार्म में आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरना है। 
  • उसके बाद नीचे दिए कैप्चा कोड को पूरा करना है। 
  • फिर लॉग इन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपका झारसेवा में लॉगिन हो जाएगा। 
  • लॉगिन करने के बाद आप प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकते है। 

प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कैसे करें 

  • प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना है। लॉगिन करने के बाद आपको “अप्लाई फॉर सर्विस” पर क्लिक करना है। 

  • आगे आपको “व्यू आल अवेलेबल सर्विस” पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद झारखंड राज्य को चुनना है और नीचे दी गई सेवा में से जिसके लिए आवेदन करना उससे चुने।   

  • सेवा पर क्लिक करने के बाद वहाँ आवेदन फार्म खुल जाएगा। फार्म में मांगी गई पूरी जानकारी को अच्छे से भरना और सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट करना है 
  • इसके बाद मांगी गई फ़ीस का भुगतान करें और प्रिंट आउट निकल ले। 

आय प्रमाण पत्र आवेदन 

आय प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है- 

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके बाद “अप्लाई फॉर सर्विस” पर क्लिक करना है, फिर आगे आपको “व्यू आल अवेलेबल सर्विस” पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक के बाद वहां आल सर्विस की लिस्ट खुल जाएगी। उसके बाद आपको “Issue of Income Certificate” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 

  • आगे वहा एक फार्म ओपन हो जाएगा, जिसमे आपको पूरी जानकारी भरनी है। 

  • जैसे- Saluation, Gender, First Name, Middle Name, Last Name, Date Of Birth, Age, Mobile No. 
  • इसके बाद आपको अपनी आय का विवरण भरना है 

  • अब आपको सबमिट पर क्लिक करना है और मांगी गई भुगतान राशि का ऑनलाइन भुगतान करना है। इस प्रकार आप आय प्रमाण पत्र आवेदन कर सकते है। 

आय प्रमाण पत्र के लिए पात्रता 

  • आवेदन करने वाला झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए 
  • वही आवेदक आवेदन कर सकता है जिस व्यक्ति को आय प्रमाण पत्र देना चाहिए, उसे स्वयं ही आवेदन करना होगा। 
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सरकार से मिला हुआ आय का कोई और कागज नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति अपनी आय के बारे में जो भी जानकारी दे रहा है वह सही होनी चाहिए और उसकी जांच की जा सकती है।

आय प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दतावेज 

  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • आय का स्व-घोषणा पत्र: (आपकी अपनी आय के बारे में खुद लिखने की जानकारी दी गई है।)
  • आय का कोई प्रमाण

जाति प्रमाण पत्र आवेदन 

  • जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए आपको झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • उसके बाद आपको लॉगिन का प्रयोग करके “अप्लाई फॉर सर्विस” पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही वंहा सारी सर्विस खुल जाएगी। 
  • जिसमे से आपको “जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन देखें पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करने बाद वंहा एक फार्म खुल जाएगा। जिसमे मांगी गई पूरी जानकारी भरनी है, जैसे- Saluation, Gender, First Name, Middle Name, Last Name, Date Of Birth, Age, Mobile No

  • फार्म में जरुरी जानकारी भरने के बाद सभी दस्तावेजों को अपलोड करे। 
  • इसके बाद यदि कोई आवेदन फीस है, तो उसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करे। 
  • अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है, उसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी साथ आप जाति प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते है। 

जाति प्रमाण पत्र के लिए पात्रता 

  • जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए ।
  • आवेदक के पास सारे दस्तावेज सही होने चाहिए ।
  • आवेदक ऐसी जाति से सबंध रखता हो जिसे झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो ।

जाति प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज 

  • जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र होना चाहिए। 
  • आवेदक के पास कोई भी पहचान पत्र
  • जो व्यक्ति आवेदन कर रहा है उसके पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए । 
  • जाति का प्रमाण, आयु प्रमाण पत्र।
  • पास पोर्ट साइज फोटो और एक स्व घोषणा पत्र।

निवास प्रमाण पत्र 

निवास प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका नीचे दिया गया है- 

  • सबसे पहले आपको JharSewa Jharkhand की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।  
  • इसके बाद “अप्लाई फॉर सर्विस” पर क्लिक करना है, फिर आगे आपको “व्यू आल अवेलेबल सर्विस” पर क्लिक करना है। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर सारी सर्विस की लिस्ट खुल जाएगी। जिसमे से आपको Issue Of Local  Residence Certificate वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  • सेलेक्ट के बाद वहा एक फार्म ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको पूरी जानकारी को अच्छे से भरना है। 
  •  जैसे- Saluation, Gender, First Name, Middle Name, Last Name, Date Of Birth, Age, Mobile No.

  • फार्म में जरुरी जानकारी भरने के बाद सभी दस्तावेजों को अपलोड करे। 
  • इसके बाद भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करे। 
  • अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है, उसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी साथ आप निवास प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते है। 

निवास प्रमाण पत्र के लिए पात्रता 

  • निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए। 
  • ऐसी महिला जो झारखंड की निवासी नहीं है, लेकिन उसने झारखंड के स्थाई निवासी से शादी की हो

निवास प्रमाण पत्र के लिए जरूरी पात्रता 

  • आवेदन करने वाले के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • स्व घोषणा पात्र या माता-पिता की आत्म-घोषणा।
  • स्थानीय निवासी प्रमाण के दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर आईडी।

प्रमाण पत्र की स्थिति को कैसे ट्रैक करे 

  • प्रमाण पत्र की स्थिति को ट्रैक करने के लिए सबसे पहले आपको JharSewa झारखण्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना है। 
  • जहां होम पेज पर आपको TRACKING वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा 

  • इस पेज पर आपको ट्रैकिंग के लिए “आवेदन सन्दर्भ संख्या के माध्यम से या ओटीपी आवेदन विवरण के माध्यम से” में से एक ऑप्शन को चुनना है।.
  • इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को पूरा करना है। 
  • अब आपको जमा करना के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप प्रमाण पत्र की ट्रैकिंग की स्थिति को आसानी से देख सकते है। 

झारसेवा पोर्टल में उपलब्ध सेवांए 

झारसेवा में जो भी सेवा उपलब्ध है, उनके बारे में आप नीचे टेबल में देख सकते है। 

प्रमाण पत्र सेवाएं 

सेवा का नामजानकारी 
जाति प्रमाण पत्रइससे पता चलता है कि आप किस जाति के हैं।
आय प्रमाण पत्रयह बताता है कि आप कितने कमाते हैं।
जन्म प्रमाण पत्रइसमें बताया गया है कि आपका जन्म कब और कहां हुआ।
मृत्यु प्रमाण पत्रइसमें बताया गया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु कब और कहां हुई।
विवाह का पंजीकरणयह आपकी शादी को कानूनी रूप से मान्य बनाता है।
उद्योग का पंजीकरणयह आपकी जमीन या संपत्ति पर आपका नाम दर्ज करता है।
निवासी प्रमाण पत्रइससे पता चलता है कि आप कहां रहते हैं।
आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्रइसमें बताया गया है कि आपकी आय और संपत्ति कितनी है। 

पेंशन सेवाएं 

वृद्धावस्था पेंशन योजना
विकलांग पेंशन योजना
विधवा पेंशन योजना
उपभोक्ता न्यायालय
भूमि अभिलेख
वाणिज्यिक कर विभाग
कृषि, बंधक और आवासीय विभाग
श्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
ऊर्जा विभाग
शिकायत निवारण सेवा
सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
सरकारी सेवाओं से संबंधित दस्तावेज़

निष्कर्ष 

आशा करते है, कि आपको हमारे द्वारा JharSewa Jharkhand के बारे में दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी।